तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

सीतामढ़ी : ‘अनाया’ चावल का कोई जवाब नहीं!

कोमल शाही
30 दिसम्बर 2025

Sitamarhi : जिले के नानपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र जानीपुर (Janipur) में आधुनिकतम संयंत्रों के साथ संचालित मेटालिका फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्थापना के ढाई साल के अंदर ही खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बना लिया है. इस उद्योग का मुख्य उत्पाद ‘अनाया’ चावल है. इससे भी सीतामढ़ी को पहचान मिलने लगी है. चावल मिल (Rice Mill) में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार (Employment) देने वाले इस उद्योग के संचालक आदर्श ग्राम पंचायत जानीपुर के निवासी मुकेश कुमार हैं. अपने परिश्रम और प्रतिभा की बदौलत उन्होंने इसे जो मुकाम दिया है उसकी चातुर्दिक प्रशंसा हो रही है. विशेषकर गांव के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर.

स्वाद, शुद्धता और सेहत की गारंटी

इस उद्योग से प्रतिदिन एक सौ टन बासमती (Basmati), कतरनी (kataranee) और मंसूरी (Mansoori) चावल तैयार होता है. स्वाद, शुद्धता और सेहत की दृष्टि से इस चावल का कोई जवाब नहीं है. स्वाद प्यार का और सेहत परिवार का! महत्वपूर्ण बात यह भी कि धान उत्पादक किसानों के प्रति मुकेश कुमार के उदार रवैये की भी काफी चर्चा हो रही है. खासकर धान क्रय में उदारता की. एक तरफ जहां धान की सरकारी खरीद की गति बाधित रहती है, वहीं मुकेश कुमार किसानों को अधिक दाम देकर उनका धान प्राप्त कर लेते हैं. इस कारण चावल तैयार करने के लिए कभी धान की कमी नहीं रहती है.

बड़े-बड़े शहरों में भी मांग

गौर करने वाली बात है कि इस चावल मिल को उत्तर बिहार (North Bihar) से कहीं अधिक दक्षिण बिहार (South Bihar) के किसानों में धान बेचने की होड़ रहती है. ऐसा मुकेश कुमार की व्यवहार कुशलता की वजह से होता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मिल से बहुत सारे गरीब परिवारों को भी लाभ मिल रहा है. मिल से जो खखरी निकलती है उसे साफ कर गरीब महिलाएं धान बना लेती हैं. फिर उनसे चावल निकाल अपनी भूख मिटाती हैं. इस सफलता से उत्साहित निदेशक मुकेश कुमार का कहना है कि ‘अनाया’ चावल की मांग अब बड़े-बड़े शहरों में भी होने लगी है.

***

#Tapmanlive