तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

जलवा तेरा जलवा : जवाब नहीं कातिल अदाओं का!

सत्येन्द्र मिश्र
12 जनवरी 2026

Mumbai: भोजपुरी सिनेमा का दायरा बड़ी तेजी से विस्तृत हो रहा है. नये-नये गाने और फिल्में रिलीज हो रही हैं. गौर करने वाली बात यह भी कि इन फिल्मों की अभिनेत्रियों का जलवा हिन्दी (Hindi), कन्नड़ (Kannada), मलयालम (Malayalam) या फिर बांग्ला (Bangla) फिल्मों की अभिनेत्रियों (Actresses) से तनिक भी कम नहीं है. लोकप्रियता भी लगभग वैसी ही है. कारण कि हिन्दी के बाद भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों के दर्शकों की ही संख्या है. वह संख्या 40 करोड़ के आसपास है. महत्वपूर्ण बात यह भी कि हिन्दी के बाद भोजपुरी ही ऐसी भाषा है जिसकी फिल्में भारत में ही नहीं, दूसरे कई देशों में भी देखी जाती हैं. इस वजह से भी हिन्दी और दक्षिण की अभिनेत्रियां भोजपुरी फिल्मों की ओर आकर्षित होती हैं.

नहीं लग पाता उम्र का अंदाज

भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Movies) छोटे बजट की होती हैं. तब भी हेमा मालिनी (Hema Malini), भाग्यश्री (Bhagyashree), जया बच्चन (Jaya Bacchan), रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) जैसी नामी-गिरामी अभिनेत्रियों ने इसमें काम किया है. नेपाल (Nepal) और अन्य कुछ देशों की अभिनेत्रियां भी जलवा बिखेरती रही हैं. भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियां फिटनेस (Fitness), बोल्डनेस (Boldness) और हॉटनेस (Hotness) के मामले में भी दूसरी भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं. इससे कुछ सुपरहॉट अभिनेत्रियों की उम्र का अंदाज लगाना कठिन हो जाता है. मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड और सुपरहॉट (Bold and superhot) अभिनेत्री हैं. इधर उन्होंने फिल्मों से नाता तोड़ लिया है. लेकिन, एक समय दर्शकों के दिलों पर वह भी राज करती थीं. वैसे, आज भी उन्हें चाहनेवालों की संख्या कम नहीं है.

रखती हैं खुद को फिट

पश्चिम बंगाल (West Bangal) की 40 वर्षीया मोनालिसा का मूल नाम अंतरा विश्वास (Antra Viswas) है. ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था. वर्कआउट के अलावा वह डांस (Dance) की भी शौकीन हैं. इसलिए भी खुद को फिट रखती हैं. पूनम दूबे (Poonam Dubey) 32 साल की हैं. उनकी कातिल अदाएं आज भी दर्शकों को पसीना पोंछने को विवश कर देती हैं. वह रोज वर्कआउट (Workout) करती हैं. वेट ट्रेनिंग भी करती हैं. काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी की जानी-पहचानी सुपरहॉट (Superhot) अभिनेत्री हैं. कभी मोटी काया की वजह से उन्हें जिल्लत झेलनी पड़ती थी. अब बॉडी फिटनेस (Body Fitness)को देख कोई यह अंदाज नहीं लगा सकता कि उनकी उम्र 32 साल पार कर गयी है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ बड़े पर्दे पर छायी गुजरात (Gujrat) की काजल राघवानी गुजराती फिल्मों में जलवा बिखेरना चाहती थीं. किस्मत भोजपुरी फिल्मों में खींच ले आयी.

यह भी पढ़ें :

Bollywood : तू छुपी हो कहां… घाघरा वाली !

साबिया शेख है असली नाम

अक्सर विवादों में रहने वालीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) 29 साल की हैं. किसी भी रूप में उनकी फिटनेस इसकी गवाही नहीं देती. भोजपुरी में निरहुआ (Nirhua) की सबसे रोमांटिक (Romantic) जोड़ीदार के तौर पर नजर आने वाली आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) 35 साल की हो गयी हैं. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) की रहने वाली इस अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों में कई रिकार्ड कायम किये हैं. ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’ से फिल्मों में कदम रखने वाली रानी चटर्जी (Rani Chaterji) ने भोजपुरी सिनेमा के अनेक नामी अभिनेताओं के साथ काम किया है. वह पश्चिम बंगाल की मूल निवासी हैं. उनका असली नाम शाबिया शेख (Shabia Shaikh) है. 42 साल की यह अविवाहित सुपरहॉट भोजपुरी क्वीन 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. फिटनेस को देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकता. वह अपनी खूबसूरती से ही नहीं, अदाकारी (Acting) को लेकर भी भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर छायी रहती हैं. इधर के दिनों में ये अभिनेत्रियां एक दूसरे के गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करती भी दिख रही हैं.

***

#Tapmanlive