तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

मकर राशि : अचानक धन लाभ….बदल जायेगी किस्मत

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्णि रह सकता है. इसे महत्वाकांक्षा, अवसर और आत्मविश्वास का वर्ष कहा जा सकता है. मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सावधानी बरतनी होगी. खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. शनि (shani) स्थिरता और धैर्य प्रदान करेगा. बृहस्पति (Brhaspati) अवसर उपलब्ध करायेंगे.

तापमान लाइव ब्यूरो
14 जनवरी 2026

New Delhi : मकर राशि के जातक ऊंचा लक्ष्य रखने वाले महत्वाकांक्षी, गंभीर स्वभाव के दृढ़ निश्चयी और मेहनती होते हैं. व्यवहार कुशलता उनकी खासियत होती है. यथार्थवादी दृष्टिकोण के न्यायप्रिय, ईमानदार और समर्पित होते हैं. विचारशील, बुद्धिमान और कुशल प्रबंधक की पहचान रखते हैं. उनकी स्मरण शक्ति मजबूत होती है और विचारों में गहराई रहती है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि रखते हैं. परन्तु, ऐसे लोगों में कुछ नकारात्मकता भी होती है. मसलन, संशयवादी व आत्मकेन्द्रित होते हैं. आत्मविश्वास की कमी रहती है. यदा-कदा इस कारण उलझनों में भी फंस जाया करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) कहता है कि मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्णि रह सकता है. इसे महत्वाकांक्षा, अवसर और आत्मविश्वास का वर्ष कहा जा सकता है. मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सावधानी बरतनी होगी. खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. शनि (shani) स्थिरता और धैर्य प्रदान करेगा. बृहस्पति (Brhaspati) अवसर उपलब्ध करायेंगे. नौकरी में बदलाव, पदोन्नति और व्यवसाय में विस्तार के मजबूत योग हैं. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. ग्रह स्थिति बताती है कि पारिवारिक मामलों में गलतफहमी व गतिरोध उत्पन्न हो सकता है. शांति और समाधान के लिए संयम एवं समझदारी दिखानी होगी.

ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाताओं का मानना है कि वर्ष 2026 मकर राशि (Makar Rashi) के लिए संभावनाओं से भरा शुभ साल साबित होगा. नौकरी में बदलाव, तरक्की, विभाग परिवर्तन या फिर नयी जिम्मेदारी मिल सकती है. अवसर की तलाश और सीमित संसाधनों में काम करने वालों के लिए संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं. प्रशासक, तकनीक, प्रबंधन, सुरक्षा और निर्माण जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है. कारोबारियों (Businessmen) के लिए यह वर्ष नयी प्रोजेक्ट, टेंडर, एग्रीमेंट और क्लाइंट प्राप्त करने के लिए अनुकूल प्रतीत होता है. छोटे और मध्यम व्यवसाय के लिए निवेश और विस्तार शुभ फलदायक रहेगा. आयात-निर्यात, मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स में सफलता मिलेगी.

वर्ष 2026 में वित्तीय (financial) स्थिति मजबूत रहेगी. मेहनत और आत्मबल उन्नति दिलायेगा. कारोबार और निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जल्दबाजी जोखिम भरी होगी. आय अच्छी होगी, पर राहु (Rahu) की नजर रहने से फिजूलखर्ची हो सकती है. व्यवसाय (Business) विस्तार, ऋण स्वीकृति या सरकारी सहायता मिल सकती है. खर्च में बढ़ोतरी के मद्देनजर बजट प्रबंधन आवश्यक हो जायेगा. निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल है. लेकिन, धन-संपत्ति से संबद्ध निर्णय सोच-समझ कर लेना होगा.

साल 2026 में करियर-कारोबार (Career-Business) में जीवन साथी और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा. लेकिन, छोटे भाई-बहन के साथ मतभेद, अहंकार या प्रतिस्पर्धा के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है. प्रेम संबंध के मामले में यह वर्ष सुकूनदायक होगा. विशेषकर उनके लिए जो विवाह के लिए प्रयासरत हैं. संवाद में संयम आवश्यक है, अहंकार या अतिवाद संबंधों में दुराव भर दे सकता है. रिश्तों में धैर्य और संवाद कौशल बनाये रखना होगा.

सेहत की दृष्टि से वर्ष 2026 सामान्य रहेगा. साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा कार्य कुशलता बनाये रखेगी. लेकिन, अधिक काम, यात्रा और तनाव से शारीरिक थकवाट या नींद में कमी आ सकती है. जोखिम वाले कामों में सावधानी बरतनी होगी. विशेष रूप से यात्राओं के दौरान सजग-सतर्क रहना होगा. रक्तचाप पर ध्यान देना होगा. योग-ध्यान, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या से सेहत नियंत्रित रहेगी. छात्रों के लिए यह साल अवसर लेकर आयेगा. प्रतियोगिता (Competition) परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, प्रबंधन, पुलिस सेवा, इंजीनियंरिंग आदि के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक तनाव के कारण पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है. कठिन परिश्रम और अनुशासन में रहने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

Tapmanlive