कुम्भ राशि : शनि की साढ़ेसाती…दिखायेगी रंग कुछ न कुछ

वर्ष 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिरता, बदलाव, आत्मविश्वास और तरक्की से भरा रहेगा. हिम्मत, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को नये सिरे से जागृत करेगा. ऐसे कई अवसर आयेंगे जो उन्हें लक्ष्य के करीब ले जायेंगे. स्वतंत्र सोच, नयी पहल और इंसानियत की भावना को मजबूत बनायेगा. करियर-कारोबार में बेहतरी के योग हैं.

तापमान लाइव ब्यूरो
15 जनवरी 2026
New Delhi : शनि (shani) प्रधान कुम्भ (kumbh) राशि के जातक शर्मीले और शांत स्वभाव के बुद्धिमान, तार्किक दृढ़निश्चयी और आत्मविश्वासी होते हैं. कुम्भ के वायु तत्व की राशि के होने के कारण मन के मालिक होते हैं. इसके चलते आचरण में कभी-कभी कठोरता दिख जाती है. वैसे, आधुनिकता और स्वतंत्रता पसंद करते हैं. मानवीय गुणों से भरे होते हैं. सामाजिक कार्यों में रुचि रचाने वाले परोपकारी भी होते हैं. ऐसे लोगों में कुछ न कुछ नकारात्मकता भी होती है. खुद में ही खोये रहते हैं. इस कारण अकेले- अकेले से दिखते हैं. हालांकि, इस राशि के लोगों की मेष, मिथुन, मीन और तुला राशि वालों के साथ अनुकूलता होती है.
यह भी पढ़ें :
आर्थिक स्थिरता रहेगी
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) कहता है कि वर्ष 2026 कुम्भ राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिरता, बदलाव, आत्मविश्वास और तरक्की से भरा रहेगा. हिम्मत, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को नये सिरे से जागृत करेगा. ऐसे कई अवसर आयेंगे जो उन्हें लक्ष्य के करीब ले जायेंगे. स्वतंत्र सोच, नयी पहल और इंसानियत की भावना को मजबूत बनायेगा. करियर-कारोबार (Career-Business) में बेहतरी के योग हैं. घर-परिवार में छायी सुख-शांति से प्रसन्नचित रहेंगे. जल्दबाजी न कर विवेक से काम लेंगे, तो कुछ निर्णय जीवन की दिशा बदल दे सकते हैं. शनि की साढ़ेसाती का असर धैर्य और मेहनत से प्रभावहीन हो जायेगा. तब भी वह कुछ न कुछ रंग दिखायेगाी ही. नये अनुभवों से सकारात्मक ऊर्जा आयेगी. खर्च नियंत्रित रखना होगा और सेहत पर ध्यान देना होगा.
नये अवसरों का साल
करियर-कारोबार के मामलों में 2026 नये अवसरों का साल साबित हो सकता है. कार्य क्षेत्र में नयी दिशाएं, नये विचार और नयी जिम्म्ेदारियां मिलेंगी. शुरुआत थोड़ी धीमी होगी, पर आय के नये स्रोत बनेंगे और रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. अनावश्यक खर्च से बचें. बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. नौकरी तलाशने वालों को अवसर मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों को ऊंचाइयां मिल सकती हैं. कार्यक्षेत्र में बदलाव, पदोन्नति (promotion) एवं वेतन वृद्धि की संभावना है. कारोबार करने वालों के लिए यह साल व्यापार-विस्तार, नयी योजना और नयी समझदारी लायेगा. कारोबार के लिए विदेश की यात्रा फायदेमंद हो सकती है.
मतभेद हो सकता है
साल 2026 में प्यार और रिश्तों में बड़ा बदलाव आयेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में स्थिरता, समझ और प्यार गहरायेगा. कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं. लेकिन, आपसी समझदारी से जल्द मिट भी जायेंगी. घर-परिवार के लिए सकारात्मक प्रभाव वाला साल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है. कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रह सकता है. बाद में रिश्ते सामान्य हो जायेंगे. माता-पिता का भावनात्मक सहारा मिल सकता है. परिवार में मांगलिक (Manglik) कार्य के योग हैं.
सावधानी बरतनी होगी
सेहत के मामले में वर्ष 2026 में सावधानी बरतनी होगी. जीवनसाथी (Jeevana sathee) के स्वास्थ्य में सुधार होगा. पविार का साथ मिलेगा. मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण परेशानियां पैदा हो सकती हैं. काम का बोझ या जिम्मेदारियों का दबाव थकान भर दे सकता है. नींद की समस्या या पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. योग, ध्यान और प्राणायाम (Pranayama) फायदेमेंद हो सकते हैं. छात्रों के लिए यह साल एकाग्रता और अच्छे परिणामों वाला है.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
Tapmanlive

