तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

विरासत को सम्मान : 167 करोड़ में बिकी यह पेंटिंग

  • राजा रवि वर्मा ने बनायी थी पेंटिंग
  • खूब पसंद आयी सनातनियों को
  • साइरस एस पूनावाला ने खरीदी पेंटिंग
  • हमेशा उपलब्ध रहेगी यह आम दर्शन के लिए

तापमान लाइव ब्यूरो
22 जून 2026

New Delhi : मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन (M.F. Husain) की पेंटिंग (Painting) कुछ साल पूर्व 118 करोड़ रुपये में नीलाम (Nilam) हुई थी, तो लगभग पूरी दुनिया चकित रह गयी थी. इसलिए कि वह उस वक्त तक की सबसे बड़ी बोली थी. गौर करने वाली बात है कि एम एफ हुसैन देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पेेंटिंग्स को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं. उनकी उस सोच को माकूल जवाब मां यशोदा और उनके लाडले श्रीकृष्ण की पेंटिंग की रिकार्ड तोड़ नीलामी से मिल गयी है. इस पेंटिंग में यशोदा और कन्हैया शांत अवस्था में खड़े हैं. कन्हैया मां से लिपटे हुए हैं और यशोदा गाय (Cow) का दूध निकाल रही हैं. कन्हैया का यह बाल रूप सनातनियों को खूब पसंद आया है.

1890 के आसपास बनायी थी पेंटिंग

मीडिया (Media) में जो बातें आयी हैं उसके मुताबिक केरल (Kerala) के किलिमानूर (Kilimanoor) के रहने वाले राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) ने अपने करियर के चरमकाल में 1890 के आसपास यह पेंटिंग बनायी थी. मुम्बई (Mumbai) में हाल-फिलहाल सैफ्रॉन आर्ट की नीलामी में यह आकर्षक पेंटिंग 17.9 करोड़ डॉलर यानी 167 करोड़ रुपये में बिकी. राजा रवि वर्मा की इतिहास रच देने वाली यह पेंटिंग सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक साइरस एस पूनावाला (Cyrus S. Poonawalla) ने खरीदी है. भारतीय कला जगत की सबसे महंगी इस पेंटिंग की बोली पहले 80 से 120 करोड़ रुपये तक लगने का अनुमान था. अंत में नीलामी का रिकार्ड ही बन गया.

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रीय धरोहर बताया

भारतीय विरासत को सम्मान देने वाले साइरस एस पूनावाला ने इसकी खरीद को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने इस पेंटिंग को राष्ट्रीय (National) धरोहर बताया और कहा कि यह आमलोगों के दर्शन के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी. रवि वर्मा भारत के सबसे मशहूर चित्रकारों में से एक थे जो तैल चित्रों के माध्यम से भारतीय पौराणिक विषयों को जीवंत रूप देने के लिए जाने जाते रहे हैं. शकुन्तला, द्रौपदी, सीता, दमयंती जैसी ऐतिहासिक महिला पात्रों पर उनकी पेंटिंग वर्तमान में भी चित्रकारों (Painters) को प्रेरणा देती है.

tapmanlive