विज्ञान भी है विस्मित : शाम में छिपकली बन जाता है यह इंसान!

चेहरे में बदलाव की शुरुआत परिवार के सूर्या मुरांग से हुई. बचपन में उसका चेहरा बिल्कुल सामान्य था. बारह साल का हुआ, तब उसके चेहरे में अजीब तरह के बदलाव होने लगे. धीरे-धीरे चेहरे की बनावट बदलने लगी. आंखें उभरी हुई, त्वचा सख्त और चेहरा किसी छिपकली जैसा दिखाई देने लगा.
तापमान लाइव ब्यूरो
06 जुलाई 2026
New Delhi: विज्ञान को भी विस्मित कर देने वाली हैरतअंगेज हकीकत यह इंडोनेशिया (Indonesia) से जुड़ी है. कहानी भय पैदा करती है. वहां एक ऐसा परिवार है जिसके सदस्यों के चेहरे दिन में बदल जाते हैं. सुबह में कुछ रहता है, शाम में कुछ. यानी सुबह में इंसान सरीखा रहता है तो, शाम में छिपकली (Lizard) जैसा बन जाता है! चेहरे में इस रूप में बदलाव से पूरे गांव के लोग डरे-डरे रहते हैं. हैरानी की बात यह कि इस रहस्य (Mystery) को विज्ञान (Science) भी नहीं सुलझा पा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार इंडोनेशिया के दूरदराज इलाके में रहता है.

ऐसा हो जाता है चेहरा
चेहरे में बदलाव (Changes in the face) की शुरुआत परिवार के सूर्या मुरांग (Surya Murang) से हुई. बचपन में उसका चेहरा बिल्कुल सामान्य (Normal) था. बारह साल का हुआ, तब उसके चेहरे में अजीब तरह के बदलाव होने लगे. धीरे-धीरे चेहरे की बनावट (Facial structure) बदलने लगी. आंखें उभरी हुई, त्वचा सख्त और चेहरा किसी छिपकली जैसा दिखाई देने लगा. सबसे डरावनी बात यह कि बदलाव एक ही दिन में दिखता था- सुबह में कुछ और शाम में कुछ और हो जाता था. गांव वाले भयभीत तब और हो गये जब कालांतर में सूर्या मुरांग के बच्चों के साथ भी ऐसा अजीब वाकया होने लगा. उनके चेहरे में भी रोज बदलाव आने लगा. कभी नाक का आकार अलग, कभी जबड़ा चौड़ा, तो कभी आंखों की बनावट पूरी तरह बदल जाती थी.
यह भी पढ़ें :
मामला अब भी रहस्य ही है
इस कारण गांव में यह अफवाह फैल गयी कि वे लोग इंसान नहीं हैं, रात में छिपकली बन जाते हैं. इस वजह से लोग इन्हें इंसान मानते हैं, पास जाने से भी डरते हैं. डाक्टरों ने शरीर में आयी इस विकृति (Deformity) की जांच की, तो उन्होंने इसे दुर्लभ आनुवांशिक विकार (Rare genetic disorder) माना. इस विकार में चेहरे की हड्डियां और त्वचा असामान्य तरीके से बढ़ जाती है या फिर बदल जाती हैं. वैसे, इस बीमारी का अब तक कोई नाम नहीं मिल सका है. न ही इलाज का इजाद (Invention of treatment) हो पाया है. और न ही इसका खुलासा हो पाया आखिर चेहरे में बदलाव दिन में क्यों होता है. इस कारण मामला आज भी रहस्य बना हुआ है.

