Sitamarhi : नहीं चाहिये सीतापुरम प्रोजेक्ट… नगर विकास मंत्री से मिला शिष्टमंडल

मदनमोहन ठाकुर
18 जुलाई 2026
Sitamarhi: सीतामढ़ी की सेटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट (Satellite Sitapuram Project) के विरोध में गठित भूमि बचाओ संघर्ष समिति (Land Protection Struggle Committee) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पटना (Patna) में नगर विकास एवं आवास मंत्री (Minister for Urban Development and Housing) नीतीश मिश्र (Nitish Mishra) से मिला. सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग की. इस संदर्भ में नगर विकास मंत्री को 11सूत्री ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल (Delegation) के साथ सीतामढ़ी के भाजपा (BJP) विधायक सुनील कुमार पिंटू भी थे. उन्होंने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का मंत्री से आग्रह किया. समिति की ओर से डा. आनंद किशोर ने नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया कि सीतामढ़ी जैसे कृषि प्रधान जिले (Agriculture-Dominated Districts) को टाउनशिप की जगह कृषि विशेष क्षेत्र (Special Agricultural Zone) तथा नदी जल प्रबंधन (River Water Management) के साथ कृषि आधारित उद्योग (Agro-Based Industries) का प्रोजेक्ट दिया जाये. भूमि लौक, लैंड पुलिंग तथा लाट्री सिस्टम से भू आवंटन जैसे अलोकतांत्रिक कानूनों से सीतामढ़ी के किसानों को मुक्त किया जाये.
यह भी पढ़ें :
किसानों को नहीं होगी परेशानी
समिति के सदस्यों की राय सुनने के बाद नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि टाउनशीप (Township) के इस प्रथम प्रयोग का अभी पहला चरण प्रारंभ हुआ है. इसकी वापसी पर जोर नहीं डाला जाये. हम जमीन पर जायेंगे और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव (Socio-Economic Impact) का भी अध्ययन करायेंगे. सभी समस्याओं का समाधान होगा. छोटी भूमि वालों को कोई परेशानी नहीं होगी. अगर नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना से किसानों को कोई परेशानी होगी तो सरकार कानून में बदलाव भी करेगी. नगर विकास मंत्री के साथ वार्ता में समिति के संरक्षक बैधनाथ हाथी, संयोजक संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, धीरज कुमार, जितेन्द्र हाथी, टिंकू प्रसाद ने भी अपने विचार रखे तथा सेटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट से मुक्ति दिलाने का आग्रह किया.

