तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

Sehat : आप भी बार-बार हाथ धोते हैं… ठीक नहीं है यह आदत

तापमान लाइव ब्यूरो
22 जुलाई 2026

New Delhi : अधिकतर लोग खाना खाने से पहले हाथ (Hand) भले नहीं धोते हों, खाने के बाद अवश्य धोते हैं. खाना बनाने से पहले और खाना बनाने के बाद भी आमतौर पर सभी हाथ धोते हैं. लैट्रिन के इस्तेमाल के बाद तो हाथ धोते ही धोते हैं. कुछ लोग खांसने, छींकने या फिर किसी मरीज (Marij) के पास बैठने-उठने के बाद भी हाथ धोते हैं. दिनभर बाहर रहने के बाद घर लौटने पर हाथ धोना जरूरी होता है. याद कीजिये, करोना काल (Corona period) में लोग बिना हाथ धोये कोई काम करते ही नहीं थे. लेकिन, अब वैसा खतरा नहीं है. इसके बावजूद ऐसे ढेर सारे लोग हैं, जो बेमतलब बार-बार हाथ धोते रहते हैं. बार-बार हाथ धोने की यह आदत सही है? यहां इसी पर प्रकाश डाला जा रहा है. विशेषज्ञों की मानें, तो बार-बार हाथ धोने की आदत बिल्कुल यह आदत सही नहीं है, हानिकारक है.

इस रूप में कि यह हाथों की सेहत (Health) को खराब कर दे सकता है. इससे हाथों में नमी खत्म हो जा सकती है. साबुन (Soap) या हैंड वॉश (Hand wash) से बार-बार हाथ धोने से हाथों की स्किन (Skin) रूखी हो जा सकती है और फटने भी लग जा सकती है. कुछ लोगों की स्किन कुछ अधिक सेंसिटिव होती है. ऐसे लोग जब बार-बार हाथ धोते हैं, तो उनके हाथों में जलन हो सकती है. जानने वाली बात यह भी है कि बार-बार हाथ धोना ओसीडी (OCD) यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (Obsessive-Compulsive Disorder) के भी संकेत हो सकते हैं. इस लिहाज से जब बेहद जरूरी हो तभी हाथ धोयें. हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर (Moisturizer) जरूर लगायें ताकि हाथों की नमी बनी रहे. रुखे होने से बचा रहे. अगर बिना जरूरत बार-बार हाथ धोने का मन करे, तो फिर किसी डाक्टर से परामर्श अवश्य कर लें. हाथ धोना अच्छी आदत जरूर है, पर बार-बार हाथ धोना सेहत पर खराब असर डाल सकता है. इस दृष्टि से संतुलन बनाये रखना बहुत आवश्यक है.

tapmanlive