वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 02… द्वार खड़ी है सफलता!

तापमान लाइव ब्यूरो
24 दिसम्बर 2025
New Delhi : जिन लोगों का जन्म महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, अंक ज्योतिष शास्त्र उनका मूलांक 02 मानता है. इस विधा के ज्योतिष (Astrology) बताते हैं कि मूलांक 02 का स्वामी चन्द्रमा है. चन्द्रमा की प्रकृति के अनुरूप इस मूलांक के लोग सहयोग- सद्भाव बनाये रखने वाले स्वभाव एवं कला-सौन्दर्य के प्रेमी होते हैं. इसलिए समाज में लोकप्रिय हो जाते हैं. बीत रहे साल 2025 में इस मूलांक वालों को तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. नया साल 2026 उनके लिए हर क्षेत्र में तरक्की के नये-नये अवसर लेकर आ रहा है. लेकिन, इसका लाभ उठाने के लिए ऐसे लोगों को सुस्ती त्याग नयी ऊर्जा के साथ कार्यों की प्राथमिकताएं तय करनी होगी.
रहना होगा अनुशासित
मूलांक 02 वालों को वर्ष 2026 के प्रारंभ के तीन-चार महीनों के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासित-नियंत्रित रहना होगा. इस कारण कुछ कार्यों को कार्यान्वित करने में विलंब हो सकता है, पर जून (June) बीतते-बीतते काम का दबाव अधिक रहने के बावजूद तेज गति से सुधार परिलक्षित होने लग जायेगा. इस मूलांक के जातकों के लिए इस साल विदेश यात्रा (Foreign Travel) के भी योग बन रहे हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक 2026 में नये लोगों से बना संबंध व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. व्यवसाय (Business) के क्षेत्र में अधिकाधिक लाभ पाने के लिए नये तरीके तो अपनाने ही होंगे, काम के प्रति लगन और निष्ठा बनाये रख ईमानदार भी रहना होगा. करियर की दृष्टि से 2026 के मध्य में नयी साझीदारी और सहयोग के अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन, इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि व्यापार बढ़ाने के लिए दूसरों द्वारा किये गये कार्यों को नजरंदाज नहीं कर, उसे भी महत्व मिले.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 01… ऐसा करें, संवर जायेगा भाग्य!
रखना होगा रिश्तों का ख्याल
करियर से संबंधित परीक्षा (Examination) की तैयारी कर रहे मूलांक 02 के लोगों के लिए साल 2026 बेहतरीन परिणाम देगा. कह सकते हैं कि सौगात लेकर आयेगा. बहुत मामलों में सफलताएं और नये अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए यह बदलाव का साल साबित हो सकता है. परन्तु, समय के सदुपयोग से ही सफलता (Success) प्राप्त हो पायेगी. 2026 में अपने रिश्तों को मजबूत बनाये रखने का प्रयास करना होगा. उसमें मधुरता और प्रगाढ़ता लानी होगी. 2026 सूर्य का साल है, इसलिए संबंधों में अहं के टकराने और रिश्तों में दरार पड़ने की आशंका बराबर की बनी रहेगी. रिश्तों (Relationships) में टकराव और गलतफहमी के चलते शुरू के चार महीने कठिन साबित हो सकते हैं. उस दौरान समझदारी दिखानी होगी.
प्रभावित हो सकती है सेहत
काम का दबाव रहने से 2026 में सेहत प्रभावित हो सकती है. इस पर विशेष ध्यान रखना होगा. पेट, कमर, नस और सांस से संबंधित परेशानियां पैदा हो सकती हैं. इन सबसे बचने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहतर होगा. प्रतिदिन समुचित मात्रा में पानी पीयें और फल का सेवन करें. इससे सेहत दुरुस्त रहेगी.
****

