तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

दर्द का इंतहा : यह सब हुआ… हाजी मस्तान की बेटी के साथ!

सत्येन्द्र मिश्र
26 दिसम्बर 2025

Mumbai : हाजी मस्तान… मुम्बई का वही अंडरवर्ल्ड सरगना हाजी मस्तान, जिसका कभी अपराध (Crime) जगत में सिक्का चलता था. सोना-चांदी की तस्करी (Smuggling), जमीन के कारोबार और फिल्म निर्माण (Film production) से जुड़े गोरखधंधों को लेकर सुर्खियों में रहा करता था. हालांकि, बाद में राजनीति से जुड़ उसने कुछ अच्छे काम भी किये. लेकिन, इस रूप में नाम फैलता उससे पहले 25 जून 1994 को हृदयाघात से उसकी मृत्यु हो गयी. उसी हाजी मस्तान की 41 वर्षीया बेटी हैं हसीन मस्तान मिर्जा. उन पर जो बीता और कमोबेश अब भी बीत रहा है, उस कहानी को सुन दिल दहल उठता है. इस दर्दनाक कहानी में बाल विवाह, यौन शोषण, हत्या की कोशिश, संपति से बेदखली आदि के किस्से भरे हैं.

दुष्कर्म हुआ कई बार

हसीन मस्तान मिर्जा (Haseen Mastan Mirza) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से अपना दुखड़ा साझा करते हुए उनसे न्याय की गुहार लगायी है. उस विडियों में उन्होंने दर्द बयां किया है कि 1996 में जब वह महज 12 साल की थी तब मामा के बेटे यानी ममेरे भाई नासिर हुसैन (Nasir Hussain) से उनका जबरन निकाह (Marriage) करा दिया गया. नासिर हुसैन तब 24 साल के थे. मामा का आवास हसीन मस्तान मिर्जा के पड़ोस में ही था. हसीन मस्तान मिर्जा ने निकाह का विरोध किया तो उन्हें बताया गया कि हाजी मस्तान (Haji Mastan) उनके असली पिता नहीं हैं. निकाह के वक्त वह नाबालिग थीं. इसके बावजूद उन्हें शारीरिक एवं मानसिक (Physically and Mentally) रूप से प्रताड़ित (Harassed) किया गया. उनके साथ कई बार दुष्कर्म (Rape) हुआ. पीटा गया और कमरे में बंद रखा गया. गर्भपात (Abortion) का भी दर्द उन्हें झेलना पड़ा. हसीन मस्तान मिर्जा का आरोप है संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उनकी पहचान तक छिपा दी गयी.

किसी ने साथ नहीं दिया

हसीन मस्तान मिर्जा के मुताबिक उनसे शादी करने से पहले नासिर हुसैन आठ शादियां कर चुके थे. वह उस व्यक्ति को सजा दिलाना चाहती हैं, जिसने उनके साथ इतना बड़ा अपराध किया. एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, उसे मरने के लिए छोड़ दिया. हसीन मस्तान मिर्जा का कहना रहा कि वह आज वयस्क हैं. कोई उनका साथ नहीं दे रहा है. उस समय वह बच्ची थीं. जब उन्हें घर से निकाल दिया गया था, तब भी किसी ने साथ नहीं दिया था. हसीन मस्तान मिर्जा ने बताया कि नाबालिग रहने के बाद भी उस समय उन पर शादी के लिए दबाव दिया गया. इससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा. 13 साल की उम्र में मां द्वारा लात मारने से 8वें माह में गर्भपात हो गया. तब उन्होंने तीन बार आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की. लेकिन, जान बची रह गयी.

आरोपों को निराधार बताया

सोशल मीडिया में जो बातें आयी है उसके मुताबिक हैदराबाद (Hyderabad) में रह रहे नासिर हुसैन ने इन तमाम बातों और आरोपों को निराधार बताया है. कहा है कि उनके दोनों बच्चे हसीन मस्तान मिर्जा के साथ रहते हैं. दोनों का भरण-पोषण वही कर रहे हैं. नासिर हुसैन का यह भी कहना रहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है़. यहां जाननेवाली बात है कि हसीन मस्तान मिर्जा ने 2014 में अपनी मां सोना मस्तान मिर्जा (Sona Mastan Mirza), पति नासिर हुसैन (Nasir Hussain), मौसी हंसा मिर्जा (Hansa Mirza) और एक अन्य व्यक्ति असगर निजाम (Asghar Nizam) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. अदालत ने मुंबई की जुहू पुलिस को जांच का आदेश दिया था. जांच के बाद अभियोग-पत्र दाखिल किया जा चुका है. अदालत के फैसले का इंतजार है.

दूसरी पत्नी की बेटी

मॉडलिंग (Modeling) और टीवी-फिल्मों (TV-Films) में काम करनेवाली हसीन मस्तान मिर्जा का दावा है कि वह हाजी मस्तान की दूसरी पत्नी सोना मस्तान मिर्जा की बेटी हैं. सोना मस्तान मिर्जा कोई और नहीं, फिल्म अभिनेत्री शाहजहां बेगम (Shahjahan Begum) थीं. 1984 में हाजी मस्तान से उनकी शादी हुयी थी. साफरा बाई (Safra Bai) हाजी मस्तान की पहली पत्नी थी. उनसे तीन बेटियां हैं. हाजी मस्तान का एक दत्तक पुत्र भी है. सोना मस्तान मिर्जा की अगस्त 2014 में मृत्यु हो गयी. हसीन मस्तान मिर्जा का कहना है कि पिता हाजी मस्तान की मृत्यु के बाद उनके जीवन में अंधेरा छा गया. उन्हें परिवार से अलग-थलग रख शोषण का शिकार बनाया गया.

यह भी पढ़ें :

इस अभिनेत्री ने किया… ‘भूत शुद्धि विवाह’

सख्त कानून की जरूरत

हसीन मस्तान मिर्जा ने कुछ दिनों पूर्व एएनआई से इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगायी है कि अपराध की इतनी सारी घटनाएं हो रही हैं, उन पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून (Strict Laws) हो तभी लोग अपराध करने से डरेंगे. हसीन मस्तान मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपने एक वीडियो में न्याय के लिए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें वर्षों से न्याय नहीं मिला है. तीन तलाक (Triple Talaq) कानून के लिए उन्होंने नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है.

***

#Tapmanlive