हैं बड़े-बड़े गुण : लहसुन और गुड़… एक साथ खाइये, स्वस्थ रहिये!

लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तो कम करता ही है, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाता है. गुड़ रक्त संचार को बेहतर बनाता है. इस तरह लहसुन और गुड़ के नियमित सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है. गुड़ में विटामिन, आयरन, कैल्सियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं.

तापमान लाइव ब्यूरो
29 दिसम्बर 2025
New Delhi : लहसुन को लोग आमतौर पर स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं. बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि लहसुन स्वाद के साथ-साथ सेहत (Health) के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से निजात मिल जा सकती है. लहसुन के साथ गुड़ खाने के फायदे का तो कोई जबाव ही नहीं. आयुर्वेद (Ayurveda) शास्त्र में लहसुन (Garlic) और गुड़ (Gud) के मिश्रण के कई चमत्कारी फायदे वर्णित है. इन दोनों में औषधीय (Medicinal) गुण भरपूर रहने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. इसके नियमित सेवन से न सिर्फ इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ती है बल्कि दिल भी स्वस्थ रहता है.
कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
आयुर्वेद शास्त्र बताता है कि लहसुन और गुड़ के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम हो जाता है. ऐसा इसलिए कि लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक यौगिक पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तो कम करता ही है, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाता है. गुड़ रक्त संचार (Blood Circulation) को बेहतर बनाता है. इस तरह लहसुन और गुड़ के नियमित सेवन से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है. गुड़ में विटामिन (Vitamin), आयरन (Iron), कैल्सियम (Calcium) और फॉस्फोरस (Phosphorus) जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) और एंटी बैक्टिीरियल (Anti Bacterial) गुण होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव करते हैं. लहसुन और गुड़ का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है.
ये भी पढ़े :
चटनी : आ गया न मुंह में पानी! स्वाद ही नहीं, सेहत भी…
पाचन-तंत्र दुरूस्त
लहसुन और गुड़ के सेवन से मेटाबॉलिज्म बुस्ट (Metabolism Boost) होता है जिससे शरीर की कैलोरी (Calories) तेजी से बर्न होती है. लहसुन के एंटी इन्फ्लेमेटरी (Anti-Inflammatory) गुण सूजन को कम करते हैं और भूख नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके सेवन से पाचन-तंत्र (Digestive System) दुरूस्त रहता है. गैस (Gas), अपच (Indigestion), कब्ज (Constipation) और ब्लोटिंग (Bloating) जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां गुड़ के साथ खाने से खून साफ होता है. शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है.
***

