तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 08… समझदारी दिलायेगी सफलता 

करियर-कारोबार के मामले में वर्ष 2026 मूलांक 08 के लिए संघर्ष भरा रहेगा. निष्ठा, ईमानदारी और ज्यादा मेहनत से प्रगति के रास्ते खुलेंगे. शुरू के तीन महीने करियर के हिसाब से महत्वपूर्ण होंगे. जल्दबाजी से बचें, स्थायी सफलता पर ध्यान दें. अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश नहीं करें.

तापमान लाइव ब्यूरो
31 दिसम्बर 2025

New Delhi : जिन लोगों का जन्म महीने की 8,17 या 26 तारीख को होता है, अंक ज्योतिष (Numerology) में उसका मूलांक 08 माना जाता है. शनि इस मूलांक का स्वामी ग्रह है. अंक शास्त्र (Mathematics) के मुताबिक मूलांक 08 के जातक शांत, गंभीर, अंतर्मुखी, मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं. भाग्य (Luck) पर नहीं, कर्म (Karm) पर विश्वास करते हैं. उन्हें संघर्ष (Struggle) से सफलता मिलती है. कर्मठता के बल पर धनवान होते हैं. अंक शास्त्र बताता है कि ऐसे जातकों को वर्ष 2026 में पदोन्नति मिलेगी, वेतन वृद्धि होगी, नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी, नेतृत्व के अवसर प्राप्त होंगे. वित्तीय स्थिरता आयेगी.

चुनौतियों का सामना

परन्तु, यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य से ही हासिल हो पायेगी. मूलांक 08 के लिए 2026 का साल उतार-चढ़ाव वाला होगा. सामाजिक क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अपनी बुद्धि, विवेक और संयम से उन चुनौतियों से पार पा लेने में सफल रहेंगे. संयम और समझदारी दिखानी पड़ेगी.

रिश्तों में मनमुटाव

दांपत्य जीवन में अनबन जैसी स्थिति रहेगी. बिल्कुल स्पष्ट और विस्तृत संवाद से हालात बदल सकते हैं. रिश्तों की संवेदना को समझना पड़ेगा. अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभायेंगे तो रिश्ते मजबूत बने रहेंगे. साल के उत्तरार्द्ध में रिश्तों में अचानक से मनमुटाव सी स्थिति पैदा हो सकती है. हालांकि, आपसी समझ से समाधान निकाल ले सकते हैं. लोगों के बहकावे में न आ अपनी बुद्धिमता का परिचय दें, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी. बुजुर्गों की सेवा करें.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 06… संयम बरतें, खूब लाभ होगा

संघर्ष भरा साल

करियर-कारोबार (Career-Business) के मामले में वर्ष 2026 मूलांक 08 के लिए संघर्ष भरा रहेगा. निष्ठा, ईमानदारी और ज्यादा मेहनत से प्रगति के रास्ते खुलेंगे. शुरू के तीन महीने करियर के हिसाब से महत्वपूर्ण होंगे. जल्दबाजी से बचें, स्थायी सफलता पर ध्यान दें. अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश नहीं करें. आत्म नियंत्रण और अनुशासन बनाये रखें. वित्तीय विस्तार और स्थिरता का योग है.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 07… खुद को दोराहे पर खड़ा पायेंगे

आलस्य-अवसाद से बचें

सेहत (Health) की दृष्टि से जनवरी से ही खुद को नियंत्रण में रखें. खान-पान एवं दिनचर्या में अनुशासन से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. छोटी-मोटी दिक्कत के लिए आयुर्वेदिक (Ayurvedic) उपचार ज्यादा कारगर साबित होगा. सुबह में टहलें और सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करें. ध्यान और योग (Yog) से काफी लाभ मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता (Examination-Competition) की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी होगी. अध्यापकों के दिशा-निर्देश का अनुपालन करना होगा. आलस्य और अवसाद से बचें. शुभ होगा.

***

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
#Tapmanlive