वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 07… खुद को दोराहे पर खड़ा पायेंगे

यह सवाल मन में बार-बार उठेगा कि जो कार्य अभी तक कर रहे थे, वह अब उनके योग्य है या नहीं. आत्मा नये परिवेश की तरफ अग्रसर करेगी, अवसर भी दिखायेगी. परन्तु बहुत सोच-विचार कर निर्णय करना होगा. डर और विश्वास के दोराहे पर खुद को खड़ा पायेंगे. ऐसे में अध्यात्म की तरफ रुझान पैदा हो सकता है.

तापमान लाइव ब्यूरो
30 दिसम्बर 2025
New Delhi : मूलांक 07 के जातक अंतर्मुखी (Introvert), चिंतनशील (Contemplative) व आध्यात्मिक (Aadhyaatmik) प्रवृत्ति के होते हैं. रहस्यमयी व्यक्तित्व बुद्धिमान, मेहनती, र्धर्यवान और रिश्तों के प्रति वफादार रहने के साथ मेहनत से धन कमाने वाले होते हैं. अंक ज्योतिष (Numerology) के मुताबिक मूलांक 07 वैसे ही जातकों का होता है, जिनका जन्म महीने की 07, 16 या 25 तारीख को होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु है. अंक शास्त्र (Mathematics) के अनुसार मूलांक 07 के लोग कल्पना और अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता रखते हैं. इस कारण कवि (Poet), लेखक (Poet), दार्शनिक (Philosopher), डाक्टर (Doctor), ज्योतिष (Astrology), न्यायाधीश (Judge) और पत्रकार (Journalist) के तौर पर सफल होते हैं.
सवाल यह बार-बार उठेगा
वर्ष 2026 में इस मूलांक के लोगों को अपनी कमियों और ताकत को पहचानना होगा. यह सवाल मन में बार-बार उठेगा कि जो कार्य अभी तक कर रहे थे, वह अब उनके योग्य है या नहीं. आत्मा नये परिवेश की तरफ अग्रसर करेगी, अवसर भी दिखायेगी. परन्तु बहुत सोच-विचार कर निर्णय करना होगा. डर और विश्वास के दोराहे पर खुद को खड़ा पायेंगे. ऐसे में अध्यात्म (Spirituality) की तरफ रुझान पैदा हो सकता है.
धैर्य से काम करना होगा
2026 में रिश्तों को बेहतर बनाये रखने के लिए बहुत धैर्य से काम करना होगा. स्वजनों से दूर रहने की बजाय उनसे स्पष्टता के साथ बातचीत करनी होगी. संवाद से ही समस्या का समाधान निकलता है. जीवन साथी के साथ यदि तलाक (Divorce) का मामला चल रहा है तो इस संबंध में सूझ-बूझ से फैसला लेना हितकर होगा. अविवाहितों (Unmarried) के विवाह (Marriage) का प्रबल योग है. वर्णित साल में आत्मिक विकास होगा. बेवजह तनाव लेने से बचना होगा. पैर और पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. खान-पान में सावधानी बरतनी होगी. ध्यान और योग लाभप्रद होगा.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 06… संयम बरतें, खूब लाभ होगा
खुलेंगे नये द्वार प्रगति के
मूलांक 07 के जातक भाग्यशाली और साफ दिल व गहरे विचार वाले दृढ़निश्चयी (Determined) होते हैं. अपनी मेहनत और लगन से सफलता पाते हैं. अपने करियर (Career) या कारोबार (Business) से ऐसे जातक साल 2025 में संतुष्ट नहीं रहे, तो 2026 उनके लिए प्रगति (Progress) के नये द्वार खोलने वाला है. लेकिन, इससे संबंधित कोई भी फैसला अंतरात्मा की आवाज पर ही करें. नये स्टार्टअप वर्ष के अंत तक खोल सकते हैं. फरवरी से सितम्बर के बीच का समय नयी योजना बनाने और उस पर अमल के लिए उत्तम है. पर, जल्दीबाजी से बचना होगा. खर्च पर नियंत्रण रखना होगा.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 05… मुश्किलों से निकलेंगे अवसर
करना होगा कठिन परिश्रम
नया कुछ सीखने के लिए भी यह साल उत्तम है. साल 2026 में किये काम साल 2027 में सफलता के आधार बनेंगे. हर बात पर राय देने या आलोचना करने से बचें. मूलांक 07 के छात्र जातकों के लिए वर्ष 2026 प्रगति का साल साबित हो सकता है. लेकिन, परीक्षा (Examination) आदि में बेहतर परिणाम के लिए नीतियों में बदलाव की जरूरत होगी. लक्ष्य पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
***

