वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 06… संयम बरतें, खूब लाभ होगा

अंक शास्त्र की नजर में वर्ष 2026 रचनात्मक और कलात्मक गुणों को बढ़ाने वाला साल होगा. कला, फैशन, मीडिया, इंटीरियर डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, शिक्षा, ज्योतिष आदि के क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. लेकिन, वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी.

तापमान लाइव ब्यूरो
29 दिसम्बर 2025
New Delhi : अंक ज्योतिष के अनुसार महीने की 06, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 06 होता है. यह मूलांक शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है. मूलांक 06 के लोग सुन्दर व आकर्षक व्यक्तित्व (Attractive Personality), शांत स्वभाव (Calm Nature), कला प्रेमी (Art Lover) एवं सुख-सुविधा (Sukh-Suvidha) पसंद होते हैं. ऐसे लोगों के लिए वर्ष 2026 ने प्रगति (Progress) का द्वार खोल रखा है. इस मूलांक के जातक सजगता (vigilance) और संयम (Control) बरतें, तो खूब लाभ पा सकते हैं. वैसे, इस वर्ष कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी पैदा होंगी. उनसे बुद्धिमता से पार पा ले सकते हैं. साल 2026 भावनात्मक (Emotional) रूप से मजबूत होगा. भाग्य से धन-दौलत और मान-सम्मान प्राप्त होगा. मानवीय मूल्यों की परख होगी.
वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें
अंक शास्त्र (Mathematics) की नजर में वर्ष 2026 रचनात्मक (Creative) और कलात्मक (Artistic) गुणों को बढ़ाने वाला साल होगा. कला (Art), फैशन (Fashion), मीडिया (Media), इंटीरियर डिजाइनिंग (Interior Designing), मैनेजमेंट (Management), होटल मैनेजमेंट (Hotel Management), शिक्षा (Education), ज्योतिष (Astrology) आदि के क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. लेकिन, वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी. इस मूलांक के लोगों के बेहद मिलनसार (Friendly), जिम्मेदार (Responsible), भरोसेमंद (Trustworthy) और रिश्ते निभाने वाले (Relationships) होने के कारण स्वभाव खर्चीला है. वित्तीय निर्णय बहुत सावधानी से लें. सही निर्णय लेने पर यह साल लाभ (Benefits) और प्रगति (Progress) दिलायेगा. बस, वाणी और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. अत्यधिक प्रलोभन या जल्दीबाजी में काम करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान होगा.
ये भी पढ़े :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 05… मुश्किलों से निकलेंगे अवसर
खुद पर नियंत्रण रखें
मूलांक 06 वालों को वर्ष 2026 में दांपत्य जीवन (Married Life) बेहतर बनाये रखने के लिए संयम बरतना पड़ेगा. एक-दूसरे के साथ समय बिताना होगा. संबंधों में पारदर्शिता और ईमानदारी आवश्यक है. इस वर्ष अविवाहितों (Unmarried) के विवाह (Married) का प्रबल योग बन रहा है. फरवरी के बाद खुद पर नियंत्रण रख पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं. मन-मस्तिष्क को संतुलित रखें. बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी. परिवार में मांगलिक (Auspicious) कार्य संपन्न होंगे.
ये भी पढ़े :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 04… खुलेंगे प्रगति के नये मार्ग
योग और ध्यान करें
वर्णित साल में सेहत (Health) का खास ध्यान रखना होगा. कई तरह की समस्याओं (Problems) से जूझना पड़ सकता है. सेहत दुरुस्त रखने के लिए खान-पान सही रखें. योग और ध्यान करें. भावनाओं में न बह विवेक का इस्तेमाल करें. मूलांक 06 के छात्रों को वर्ष 2026 में अनुशासित रह पढ़ाई (Educatuon) और परीक्षा (Examination) की तैयारी करनी होगी. फरवरी से अक्तूबर तक हर तरह की नकारात्मकता से खुद को दूर रखें. खेल प्रतियोगिता (Sports Competition) में पुरस्कार (Award) मिल सकते हैं.
***

