वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 09… मेहनत करेंगे, फल पायेंगे

मूलांक 09 वालों को 2026 में करियर में आशातीत सफलता मिलेगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. धन कमाने में सफल होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में लगे छात्रों के लिए भी वर्ष 2026 बहुत अच्छा रहेगा. जो मेहनत करेंगे, उन्हें पूरा फल प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी में बदलाव या नया रोजगार चाहते हैं, उन लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे.

तापमान लाइव ब्यूरो
01 जनवरी 2026
New Delhi : मूलांक 09 के जातक मजबूत इरादों वाले साहसी, ऊर्जावान और पराक्रमी होते हैं. जन्मजात नेतृत्व (Leadership) क्षमता से परिपूर्ण रहते हैं. परिश्रम के बल पर आगे बढ़ते हैं. सेना (Army) और पुलिस (Police), खेल-कूद (Sports), इंजीनियरिंग (Engineering), चिकित्सा (Medical), प्रशासनिक सेवाओं (Civil Services), वकालत (Advocacy) एवं लेखन (Writing) के क्षेत्र में करियर संवारते हैं. जोखिम भरे कारोबार (Besuness) में संभावना तलाशते हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक 09 के लोग वही माने जाते हैं जिनका जन्म महीने की 09, 18 या 27 तारीख को होता है. वर्ष 2026 ग्रहों के राजा सूर्य का अंक है. मंगल मूलांक 09 का स्वामी ग्रह है. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. राजा और सेनापति में विश्वास भरा संबंध होता है, जगजाहिर है.
भाग्यशाली सिद्ध होगा
अंक ज्योतिष (Numerology) के मुताबिक वर्ष 2026 मूलांक 09 के जातकों के लिए मंगलमय साबित होने वाला है. विशेषकर जिनका जन्म 09 तारीख को हुआ है, उनको बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है. नयी सफलताएं (Successes) मिलेंगी, नया बदलाव आयेगा. कारोबारियों (Businessmen) के लिए तरक्की (Progress) का साल साबित होने वाला है. जो लोग अपना काम या कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह साल भाग्यशाली (Lucky) सिद्ध होगा.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 08… समझदारी दिलायेगी सफलता
छात्रों के लिए भी बहुत अच्छा
मूलांक 09 वालों को 2026 में करियर में आशातीत सफलता मिलेगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. धन कमाने में सफल होंगे. शिक्षा-प्रतियोगिता (Education Competition) की तैयारी में लगे छात्रों के लिए भी वर्ष 2026 बहुत अच्छा रहेगा. जो मेहनत करेंगे, उन्हें पूरा फल प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी (Job) में बदलाव या नया रोजगार (Employment) चाहते हैं, उन लोगों को शुभ समाचार (Good News) मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बैंक (Bank) में जमा राशि बढ़ेगी. सरकारी सेवा (Government Service) वालों को तरक्की मिलेगी और नाम भी होगा.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 07… खुद को दोराहे पर खड़ा पायेंगे
रहना होगा उन्हें सावधान
अविवाहित (Unmarried) जातकों को 2026 में खुशखबरी मिल सकती है. शादी (Marriage) पक्की हो जा सकती है. विवाहितों (Married) को संतान सुख प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन (Family Life) खुशमय (Happy) रहेगा. प्यार की पींगे बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा. मंगल का स्वभाव उग्र होता है. प्रेम-संबंधों में शांति से काम लेना होगा, पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें. शांत रहने की कोशिश करें. धैर्य से काम लें, नहीं तो बेवजह का संकट पैदा हो जा सकता है. इस साल अपनी सेहत (Health) का पूरा ध्यान रखना होगा. खान-पान में लापरवाही परेशानी का सबब बन जा सकती है. नकारात्मकता (Negativity) खत्म करने के लिए योग (Yog), ध्यान (Dhyan), प्राणायाम (Pranayam), व्यायाम (Exercise), पूजा-पाठ (Puja) आदि करें, सुकून मिलेगा.
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
***

