Health : यह सब कीजिये… फूल जायेगा पिचका गाल!

तापमान लाइव ब्यूरो
01 जनवरी 2026
New Delhi : ऐसे ढेर सारे लोग दिख जाते हैं, जिनके गाल (Cheek) धंसे होते हैं. आमतौर पर ऐसा संबद्ध व्यक्ति की आंख के नीचे हड्डीदार आर्र्च (Bony Arch) और निचले जबड़े की हड्डी (Jaw Bone) के बीच ज्यादा मांस नहीं रहने के कारण होता है. महिला और पुरुष, दोनों में यह समस्या लगभग समान रूप से दिखती है. सामान्यतया इसका बड़ा कारण बढ़ी उम्र को माना जाता है. आधार यह कि उम्र बढ़ती है, तो चेहरे की चर्बी कम होने लगती है. परिणामस्वरूप गाल पिचक जाता है. लेकिन, चिकित्सा (Medical) विज्ञान (Science) का मानना है कि यह समस्या उम्र बढ़ने (Ageing) से ही नहीं, शरीर में आवश्यक विटामिन की कमी से भी हो सकती है.
विटामिन की कमी
वैसे तो लंबी गंभीर बीमारी (Bemaree), कुपोषण (Malnutrition), अनुचित आदतों (Unhealthy Habits) और खराब पर्यावरण (Environment) को गाल धंसने के कारण माने जाते हैं. परन्तु, चिकित्सा विज्ञान (Medical Science) की समझ में शरीर में विटामिन सी और विटामिन डी की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है. ऐसा इसलिए कि इन विटामिनों की कमी से स्किन (Skin), हेल्थ (Health) और कोलेजन (Collagen) प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ता है. चिकित्सा शास्त्र के मुताबित विटामिन सी स्किन हेल्थ और कोलेजन प्रोडक्शन के लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी से स्किन ढीला पड़ने लगती है. विटामिन डी की कमी से गाल अंदर की ओर धंसने लगते हैं.
यह भी पढ़ें :
हैं बड़े-बड़े गुण : लहसुन और गुड़… एक साथ खाइये, स्वस्थ रहिये!
यह सब खईये-पीजिये
चिकित्सकों का मानना है कि विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू (Lemon), अंगूर (Grape), संतरे (Orange), खट्टे फल (Citrus Fruits), शिमला मिर्च (Shimla Mirch), पालक (Palak), ब्रोकली (Broccoli), कीवी (Kiwi), पपीता (Papaya) आदि का सेवन करना चाहिये. विटामिन डी की कमी को कई तरह से पूरा किया जा सकता है. सुबह 08 से 10 बजे के बीच 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठने से काफी लाभ मिलता है. अंडे की जर्दी, फैटी मछली और फोर्टिफाइज दूध, संतरे का जूस, मशरुम के सेवन से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है.
***

