वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 03… मिलेंगे अवसर अनेक

तापमान लाइव ब्यूरो
26 दिसम्बर 2025
New Delhi : अंक ज्योतिष शास्त्र में महीने की 03, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 03 होता है. इस मूलांक के लोग व्यवहारकुशल, महत्वाकांक्षी, ऊर्जावान और ज्ञानशील होते हैं. कला (Art) और शिक्षा (Education) के क्षेत्र में उनकी विशेष रूचि होती है. 03 मूलांक के स्वामी वृहस्पति हैं. अंक शास्त्र बताता है कि वर्ष 2026 ने मूलांक 03 के जातकों के लिए उन्नति का द्वार खोल रखा है. यह साल रचनात्मक कार्य (Creative Work) करने वालों तथा शिक्षा, मीडिया (Media), प्रशासन (Administration) और परामर्श (Counseling) के क्षेत्र में लोगों के लिए तरक्की (Progress) के नये अवसर लेकर आ रहा है. यह आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगा. इस क्षेत्र के लोगों को पदोन्नति (promotion) मिलेगी, नयी भूमिकाएं तय होंगी. साल के शुरूआत में ही प्रतिभा और नेतृत्व (Leadership) क्षमता विकसित-प्रदर्शित करने के अनेक अवसर मिलेगें.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 01… ऐसा करें, संवर जायेगा भाग्य!
आयेगा अभूतपूर्व सुधार
साल 2025 के मुकाबले 2026 में उन्हें इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए. जनवरी से मार्च के मध्य निर्णय क्षमता में अभूतपूर्व सुधार आयेगा. फरवरी के बाद आश्चर्यजनक ढ़ंग से मान-सम्मान मिलेगा और आत्मविश्वास (Self-confidence) बढ़ेगा. इस साल मूलांक 03 के जातकों के दाम्पत्य जीवन (Married Life) और प्रेम संबंधों में स्थिरता एवं प्रगाढ़ता आयेगी. तब भी जनवरी से मार्च और अक्तूबर से दिसम्बर के बीच गलतफहमी आधारित अनबन होने से बचना-बचाना होगा. शुरू के तीन महीनों के दौरान जीवनसाथी की सेहत चिंता में डाल सकती है. वैसे, वर्ष 2026 निजी संबंधों के लिए बहुत सुखद रहेगा.
यह भी पढ़ें :
वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 02… द्वार खड़ी है सफलता!
करनी होगी कड़ी मेहनत
बेहतर कैरियर के लिए प्रयासरत छात्रों को वर्ष 2026 में सफलता मिल सकती है. लेकिन, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. जनवरी से मार्च तक कठिन परिश्रम करना होगा. शरुआती तीन महीने तक अनुशासित रह तैयारी करेंगे तो अप्रैल के बाद प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam) के परिणाम पक्ष में आ सकते हैं. स्वास्थ्य (Health) के मामले में 2026 का साल सामान्यतया ठीक रहेगा. लेकिन, कुछ सावधानियां भी बरतनी होंगी. मार्च और अप्रैल के बाद उदर रोग को गंभीरता से ले बिना विलंब चिकित्सक (Doctor) से संपर्क करना होगा. दिनचर्या संयमित और अनुशासित रखना श्रेयस्कर होगा. अगस्त और सितंबर में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी. योग और ध्यान के अच्छे परिणाम मिलेंगे. दिनचर्या को व्यवस्थित और नियंत्रित रखें, शुभ होगा. गुरु के प्रभाव से धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी.
****

