तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 05… मुश्किलों से निकलेंगे अवसर

मूलांक 05 के जातक बुद्धि, ऊर्जा और साहस के समन्वित रूप होते हैं.
बुद्धिमान, वाकपटु,चंचल, मिलनसार और जोखिम उठाने वाले साहसिक प्रवृत्ति के होते हैं.
दूसरों के मददगार और मृदुभाषी भी होते हैं. इन खूबियों के कारण
व्यापार, शिक्षा, पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा, प्रबंधन, जन-संपर्क
आदि के क्षेत्र में प्रायः सफल भी रहते हैं.

तापमान लाइव ब्यूरो
28 दिसम्बर 2025

New Delhi : अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 05 उन लोगों का होता है जिनका जन्म महीने की 05, 14 और 23 तारीख को होता है. बुध ग्रह द्वारा शासित इस मूलांक के जातक बुद्धि, ऊर्जा और साहस के समन्वित रूप होते हैं. बुद्धिमान, वाकपटु, चंचल, मिलनसार और जोखिम उठाने वाले साहसिक प्रवृत्ति के होते हैं. दूसरों के मददगार और मृदुभाषी भी होते हैं. इन खूबियों के कारण व्यापार (Besuness), शिक्षा (Education), पत्रकारिता (Journalism), वकालत (Advocacy), चिकित्सा (Treatment), प्रबंधन (Management), जन-संपर्क (Public Relations) आदि के क्षेत्र में प्रायः सफल भी होते हैं. साल 2026 मूलांक 05 वालों के लिए जीवन के हर क्षेत्र में नये अवसर लेकर आ रहा है.

उतार-चढ़ाव आ सकता है

हालांकि, ऐसे जातकों को इस साल कठोर परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है. इस वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. पर, साहस, सरल व्यवहार, समझदारी, मृदुभाषा और आपसी तालमेल से तमाम मुश्किलों से भी उबर जा सकते हैं. इससे धर्म (Religion) में आस्था बढ़ेगी. अंक शास्त्र (Mathematics) बताता है कि मूलांक 05 वालों के विचारों में अस्थिरता की वजह से रिश्तों में खटास आयेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. दांपत्य जीवन (Married Life) में उतार-चढ़ाव रहेंगे. परन्तु, बातों से प्रभाविक करने की खासियत की वजह से गलतफहमी दूर करने में कामयाबी भी मिल जायेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच में रिश्तों को लेकर समझ बढ़ेगी. दूसरों की बातों में आने से बचें.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 03… मिलेंगे अवसर अनेक

खान-पान पर नियंत्रण रखें

जीवनसाथी की सेहत पर खास ध्यान देना होगा. अप्रैल से जून तक एक दूसरे की भावनाओं और विचारों को सम्मान देना शुभ होगा. जुलाई से दिसम्बर के बीच आपसी समझदारी में कमी दिखेगी. यह अलगाव का कारण भी बन जा सकती है. साल 2026 में सेहत (Health) का विशेष ध्यान रखना होगा. तनाव और काम के दबाव की वजह से अनिन्द्रा, सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्याओं के साथ नर्वसनेस, माइग्रेन, नसों और पैरों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. समय-समय पर डाक्टर की सलाह (Doctor’s Advice) लेते रहना होगा. खान-पान संतुलित व नियंत्रित रखें. अन्यथा अवसाद में घिर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 04… खुलेंगे प्रगति के नये मार्ग

नये कारोबार की शुरुआत

करियर-कारोबार की बात है, तो इस मूलांक के लोगों के लिए साल 2026 शुभ साबित होगा. नये कारोबार (New Besuness) की शुरुआत होगी. पदोन्नति (Promotion) के योग हैं. रचनात्मक विचार और तर्क आधारित समझ से कार्य क्षेत्र में साख बढ़ेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. जून के बाद नये अनुबंध कर सकते हैं. नेतृत्व (Leadership) क्षमता दिखाने के चक्कर में जोखिम भरे फैसले से बचना होगा. जुलाई-अगस्त और अक्तूबर- दिसम्बर माह में वित्तीय लाभ संभव. छात्रों के लिए भी साल 2026 बहुत अच्छा दिख रहा है. मनचाहा परिणाम मिल सके, इसके लिए जनवरी से मार्च तक परीक्षा (Examnation) की जमकर तैयारी करनी होगी. बहुत से छात्रों को अप्रैल के बाद छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलने कर संभावना बन सकती है. विदेश में पढ़ने की योजना बनाने वालों के समक्ष कुछ कठिनाइयां पैदा हो सकती हैं. मूलांक 05 के जातक पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें, शुभता आयेगी.

***
(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)
#Tapmanlive