तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 04… खुलेंगे प्रगति के नये मार्ग

नया साल 2026 मूलांक 04 लोगों के लिए उत्साह, नये अवसर और स्थिरता लायेगा, कार्यक्षमता बढ़ायेगा, नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी, विदेश यात्रा का योग बनेगा.

तापमान लाइव ब्यूरो
26 दिसम्बर 2025

New Delhi : महीने की 04, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 04 होता है. इस मूलांक के लोग आमतौर पर इंजीनियरिंग (Engineering), टेक्नोलॉजी (Technology), रियल एस्टेट (Real Estate), प्रशासन (Administration), कानूनी क्षेत्र (Legal Field), रिसर्च (Research), मीडिया (Media) के क्षेत्र में करियर तलाशते-संवारते हैं. नया साल (New Year) 2026 ऐसे लोगों के लिए उत्साह, नये अवसर और स्थिरता लायेगा, कार्यक्षमता बढ़ायेगा, नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी, विदेश यात्रा का योग बनेगा. अंक ज्योतिष (Numerology) के मुताबिक मूलांक 04 का स्वामी ग्रह राहु है, जो एक छाया ग्रह है. 2026 में इस मूलांक के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. इसके बाद भी किसी प्रकार की कड़वाहट और नकारात्मकता से बचना होगा.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 01… ऐसा करें, संवर जायेगा भाग्य!

नियंत्रण रखना होगा

2026 सूर्य का वर्ष है. इस साल धैर्य, अनुशासन (Discipline) और कड़ी मेहनत से काम करना होगा. गुस्से पर पूरे वर्ष नियंत्रण रखना होगा. समझदारी से जीवन निर्वाह करना होगा. हर क्षेत्र में ईमानदारी बरतनी होगी. सेहत पर ध्यान रख पारिवार में शांति बनाये रखनी होगी. अनिंद्रा (Insomnia), थकान (Tiredness), माइग्रेन (Migraine), लीवर (Lever), त्वचा (Skin) संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. रिश्ते-नातों (Relationships) में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद हो सकता है. तकरार की स्थिति भी पैदा हो जा सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाये रखने के लिए संयम बरतना होगा. रिश्तों में डर या अभिमान को नहीं, शांति-सद्भाव और प्रेम को महत्व दें.

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 02… द्वार खड़ी है सफलता!

कुछ चुनौतियां भी

कारोबार की दृष्टि से मूलांक 04 वालों के लिए जोखिम उठाने और साझेदारी के व्यापार (Business) के लिए अच्छा समय साबित होगा. शुरू के चार महीनों के अलावा नवम्बर-दिसम्बर का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा. मई और अगस्त में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रगति के नये मार्ग खुलेंगे. कुछ चुनौतियां भी आयेंगी. इसके बाद भी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें, निवेश सोच-समझ कर करें. प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी या किसी प्रकार का प्रशिक्षण (Training) ले रहे छात्रों को अच्छे अवसर पाने के लिए अनुशासन और एकाग्रता बनाये रखनी होगी. सेहत की बेहतरी के लिए त्राटक और ध्यान करना चाहिए.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

***

यह भी पढ़ें :

वर्ष 2026 राशिफल : मूलांक 03… मिलेंगे अवसर अनेक

#Tapmanlive