तापमान लाइव | Tapmanlive

न्यूज़ पोर्टल | Hindi News Portal

वास्तु शास्त्र : दीवारों पर लगी तस्वीरें बदल देती हैं किस्मत

तापमान लाइव ब्यूरो
10 जुलाई 2026

New Delhi : वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) की दृष्टि से घर की दीवारों पर लगायी गयीं तस्वीरें (Photos) भी काफी मायने रखती हैं. ऐसी कि किस्मत तक बदल दे सकती हैं. ऐसी तस्वीरें सिर्फ सजावट का हिस्सा या फिर सौन्दर्य (Beauty) बढ़ाने का माध्यम नहीं होतीं. घर की ऊर्जा और मानसिक एवं भावनात्मक दृष्टिकोण से उन तस्वीरों का प्रायः हर दृश्य एक खास प्रभाव उत्पन्न करता है. जिसका असर रिश्तों, मनोदशा और आर्थिक स्थिति तक पर पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र की मान्यता के मुताबिक गलत तस्वीरें नकारात्मकता लाती हैं और तनाव पैदा करती हैं. सही चित्रों का चयन घर में शांति, स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है.

इस दिशा में लगायें पूर्वजों की तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों (Ancestors) की तस्वीरें घर की दक्षिण-पश्चिम (South-west) दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है. इसलिए कि दक्षिण-पश्चिम स्थिरता और मार्गदर्शन की दिशा है. शयनकक्ष (Bedroom) या पूजा घर (Pooja Ghar) में इन्हें नहीं लगाना चाहिये. कारण कि वहां लगाने से भावनात्मक असंतुलन पैदा हो जा सकता है. और भी ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिये. मसलन शिकारी, जानवर या उथल-पुथल समुद्र, अत्यधिक उदास चेहरे, डूबती नाव, खंडहर या सूखे पेड़, युद्ध या हिंसक दृश्य. ये प्रतीकें असंतोष और नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें :

कक्ष के अनुसार चित्रकारी

कार्यस्थल पर पहाड़, दौड़ते घोड़े या उगते सूर्य की पेंटिंग शुभ मानी जाती है. अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती, (Maa Saraswati) भगवान श्रीगणेश (Lord Shri Ganesha) या प्रेरणादायक कोई व्यक्तित्व. शयन कक्ष में शांत प्राकृतिक दृश्य या जोड़े की तस्वीरें लगा सकते हैं. बैठक कक्ष में उगता सूर्य, सात सफेद घोड़े या हरियाली के दृश्य. घर में बिना तोड़-फोड़ के वास्तु उपाय किये जा सकते हैं. बदलाव संभव न हो तो पेंटिंग्स से सुधार किया जा सकता है. दक्षिण-पश्चिम में पहाड़ों का चित्र स्थिरता लाता है. उत्तर-दिशा में जल तत्व की तस्वीर करियर चमकदार बनाती है. पूर्व दिशा में उगता सूर्य स्वास्थ्य एवं संबंध की दृष्टि से काफी महत्व रखता है.

(यह आस्था और विश्वास की बात है. मानना और न मानना आप पर निर्भर है.)

Tapmanlive