सच है, अकाट्य सच…194 साल का है यह जीवित बुजुर्ग जीव !

तापमान लाइव ब्यूरो
23 जून 2026
New Delhi : विश्वास नहीं होगा तब भी स्वीकार करना होगा. इसलिए कि यह सच है, अकाट्य सच. बात दुनिया के सबसे उम्रदराज जीव की, जो 194 साल की अवस्था में भी इत्मीनान की सांस ले रहा है. साउथ अटलांटिक ( South Atlantic) के सेंट हेलेना द्वीप (Saint Helena Island) पर आराम से चहलकदमी करता दिख रहा है. हैरानी की बात यह कि ज्यादा उम्र की वजह से सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाने के बाद भी उसकी स्थिति बहुत अच्छी है. भूख भी खूब लगती है. उसकी इतनी लम्बी उम्र का राज क्या है, डाक्टर इसका अध्ययन कर रहे हैं. इसलिए कि उनके लिए भी यह एक अजूबा मामला है. यहां यह भी जानने वाली बात है कि कई विश्व रिकार्डधारी (World record holder) इस अतिबुजुर्ग जीव को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड (Guinness World Records) ने आधिकारिक रूप से वैश्विक ‘आइकॉन’ (Icon) का खिताब दे रखा है.
1832 में पैदा हुआ था.
दिलचस्प बात यह कि वर्णित जीवित बुजुर्ग जीव कोई इंसान नहीं, विशालकाय कछुआ (Tortoise) है, जिसने 2026 में अपनी जिंदगी के अविश्वसनीय 194 साल पूरे कर लिये हैं. विज्ञान (Science) बताता है कि इस प्रजाति के कछुआ आमतौर पर 150 साल तक जीते हैं. लेकिन, इस अद्भुत जीव ने उस मिथक को तोड़ दिया है. गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड (Guinness World Records) के अनुसार जोनाथन (Jonathan) नाम का यह खास कछुआ 1832 के आसपास पैदा हुआ था. धरती पर ऐसा उम्रदराज और कोई जमीनी जीव नहीं है.
यह भी पढ़ें :
लोग कहते हैं ‘बूढ़े जोनो’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोनाथन विक्टोरियन युग, लंदन (London) के टावर ब्रिज (Tower Bridge) और पेरिस (Paris) के एफिल टावर से भी पहले का है. इसने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध देखे हैं. ब्रिटेन के किंग विलयम iv के शासनकाल से लेकर वर्तमान राजा किंग चार्ल्स iii तक का समय देखा है. यानी इस कछुए ने आठ ब्रिटिश (British) राजा-रानियों का शासन देखा है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति (Ameriki Rashtrapati) एंड्रयू (Andrew) से लेकर अब तक के 40 से अधिक राष्ट्रपतियों का कार्यकाल देखा है. स्थानीय लोग प्यार से जोनाथन (Jonathan) को ‘बूढ़े जोनो’ कहकर बुलाते हैं.
tapmanlive

